रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
यहां जमीनी विवाद लेता रहा है हिंसक रूप, दो पक्षों मे जमकर मारपीट में कई लोग जख़्मी
मधुबनी जिले में जमीन संबंधी विवाद में हाल के दिनों में कई लोगों की जाने जाने जा चुकी है। सरकार द्वारा घोषित थाना दिवस तो मानो दिखाया बन कर रह गई है। ऐसे में जमीन संबंधी विवादो को रोक पाने में अंचल प्रशासन फेल सा साबित हो रही है। नया मामला रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट टोल मलंगिया से संबंधित है। जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बिच मारपीट हो गया। मारपीट मे दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी निभा देवी ने जानकारी देते हुए बताई है की जब वे शाम के सात बजे आंगन मे खाना बना रही थी तो उनके दियाद रामदेव सहनी,अरहुलिया देवी, सुलेखा देवी, भोला सहनी, एवं अन्य लोगो ने हरवे हथियार से लैस होकर गाली देते हुए उनके आंगन मे आ धमका। जब गाली देने से मना किया तो सभी लोग मारपीट करने लगा। जब नीभाष देवी की सास,नन्द, ससुर बचाने आये तो उसे भी सभी लोगो ने मिलकर लाठी डंडा, लोहे के रोड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी धायलों को गांव के लोगो ने उठा कर इलाज के लिए रहिका प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां घायलों का इलाज जारी है। वही इस बात को लेकर रहिका थाना को आवेदन दिया गया है।इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की दो पक्षों मे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आ रही है। दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बक्सा नहीं जाएगा।




