रिपोर्ट – अमित कुमार!
-पटना के गाँधीमैदान में आयोजित जन विश्वास रैली के खत्म होने के बाद बिहार बीजेपी कार्यालय के अटल सभागार में संवाददाता सम्मेलन करते हुए राज्य सभा सदस्य भीम सिंह के साथ बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने राहुल गांधी सहित लालू यादव पर जमकर साधा निशाना ।
बीजेपी के राज्यसभा सदस्य भीम सिंह सहित बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने संवाददाता सम्मेलन कर लालू यादव,राहुल गाँधी तेजश्वी यादव पर जमकर निशाना साधा । बिहार बीजेपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा नेताओं ने कहा की जन विश्वास महारैली पूरी तरह से फेल हो गई है ।गांधी मैदान में लालू सिर्फ तेजस्वी यादव का गुणगान कर रहे थे । मंच से लालू ने अपने बड़े बेटे को ही तवज्जो नही दिया । हिंदू समाज में जी बड़े बेटे को उत्तराधिकारी बनाया जाता है लालू प्रसाद यादव उसे दरकिनार किये हुए है । हालत यह है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जब मंच पर लालू यादव के कान में कुछ कहा तब जाकर लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के साथ उनका भी हाथ थाम लिया
वही भीम सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि लालू प्रसाद यादव मंच से ही राम और सीता के पिता के बारे में गलत बयान दे गए ।
वही जनक राम ने कहा कि तेजश्वी यादव के इस रैली को देख कर लालू बहुत अफसोस कर रहे होंगे ,वो भी इस प्रकार से रैली किया करते थे तब का भीड़ और अब का भीड़ में कोई तुलना ही नही है । भूरा बाल के बारे में लालू जी कहा करते थे उसी बात को दूसरे तरीके से आज मंच से लालू ने कहा ।लालू यादव ने मंच से कुआ के पानी भरने वाली बातें कहकर 90 के दशक की याद दिला दी ।
वही जनक राम ने कहा कि बाथे नरसंहार को लालू जी को याद करना चाहिए था,इस रैली के समर्थको के लिए लौंडा डांस का इंतजाम कर रात भर नाच गाना करवाकर भीड़ जुटाने का प्रयास किया लेकिन उसमें भी राजद के लोगो को सफलता हाथ नही ।
वहीं लालू प्रसाद यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार और उनके हिंदू नहीं होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए जनक राम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिसके परिवार पर सवाल उठा रहे हैं वह सूरज के सामने थूकने जैसी स्थिति है । वही नरेंद्र मोदी के हिंदू न होने वाले लालू के बयान पर पलटवार करते हुए जनक राम ने कहा कि लालू यादव मंच पर अपने पूरे परिवार के साथ और अपने बेटियों के साथ मौजूद थे और उंगली नरेंद्र मोदी के चरित्र पर उठा रहे हैं जिसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी ।
बाईट- भीम सिंह ,राज्यसभा सदस्य ।
बाईट- जनक राम मुख्य प्रवक्ता भाजपा ।




