रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने बाली भारत नेपाल सीमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 162 लीटर नेपाल निर्मित शराब एवं एक बाइक को बरामद कर जब्त कर लिया है।
ये कार्बाइ 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की समवाय जानकीनगर द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गश्ती अभियान चलाकर किया गया। प्राप्त सूचना के बाद समवाय प्रभारी के निर्देशन में गठित गश्ती दल ने भारत-नेपाल सीमा के निकट सीमा स्तंभ संख्या 277/01 के पास, भारतीय क्षेत्र में लगभग 250 मीटर की दूरी पर संदिग्ध गतिविधि देखी।
गश्ती दल को देखकर नेपाल की ओर से आ रहा उक्त बाइक चालक अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकला। जवानों द्वारा उसका पीछा किया गया, किन्तु वह फरार होने में सफल रहा।
तलाशी के दौरान बाइक पर लदी 05 बोरियों से 540 बोतल नेपाली देशी शराब (दिलवाले सोफी), प्रत्येक 300 मिलीलीटर, कुल 162 लीटर बरामद की गई। साथ ही एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जिसका पंजीकरण संख्या BR 33 AX 3982 को भी जब्त की गई।
बरामद नेपाल निर्मित शराब एवं बाइक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए बासोपट्टी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा रही है।



