पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन!

SHARE:

निभाष मोदी

जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज बढ़ती मंहगाई पैट्रोल डीजल एवं गैंस सिलेंडर एवं अन्य खाद्य पदार्थ के बढ़ते महंगाई के खिलाफ भागलपुर जिला के सभी प्रखंडों में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में आगाज हुआ। वहीं सुल्तान गंज प्रखंड मुख्य बाजार में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद बांका जयप्रकाश नारायण यादव जी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज, अफरोज आलम, युवा प्रखंड अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, विशाल मोदी, मोहम्मद नयीम,विलाश यादव, मोहम्मद मंजूर ,गोपाल साह,राजद जिला मिडिया प्रभारी मणजीत ठाकुर आदि राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके साथ ही शाहकुणड प्रखंड मुख्य बाजार में बढ़ती मंहगाई को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद बांका जयप्रकाश नारायण यादव जी ने महंगाई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिसमें राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी मौजूद थे।
यह कार्यक्रम शाहकुणड प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह जी के अध्यक्षता में हुई।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष साधो यादव, साह कुण्ड प्रभारी अरविंद यादव, के पी यादव, जिला महासचिव अशोक यादव, महोम्मद अनवर, युवा प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर यादव, महोम्मद उमर ताज,बमबम यादव आदि सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके साथ ही शाहकुंड प्रखंड मुख्य बाजार में बढ़ती मंहगाई पैट्रोल डीजल एवं गैंस सिलेंडर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment