तीन ओवरलोडेड ट्रक को भभुआ एसडीपीओ ने किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे

कैमूर। कैमूर पुलिस प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते दिनों मोहनिया अनुमंडल में कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ओवरलोडेड बालू और गिट्टी लदे ट्रैकों को जप्त किया गया था। इसके बाद जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा पकड़े गए ट्रक को खनन विभाग को सौंप दिया गया था। इसी क्रम में एक बार फिर ओवरलोडिंग के खिलाफ भभुआ एसडीपीओ द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान ओवरलोडेड तीन ट्रकों को एसडीपीओ द्वारा जप्त किया गया और कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया गया। बता दें कि कैमूर पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन व ओवरलोडेड परिवहन पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भभुआ थाना अंतर्गत बेतरी मोड़ से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष द्वारा तीन ओवरलोडेड ट्रक को जप्त किया गया।

Join us on:

Leave a Comment