कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कैमूर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौरा जारी है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर दिन राजनीतिक दलों की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है और बैठक में चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। यह बैठक भभुआ अनुमंडल कार्यालय में की गई। भभुआ सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार व भभुआ सदर सीडीपीओ शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट गिराने को लेकर प्रेरित करने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।




