रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई
सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार आदेशानुसार की गई बैठक
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार द्वारा पी डी एस बिक्रेताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली के व्यापार स्थल पर प्रतिनियुक्त वसुधा केंद्र, कॉमन सेंटर, पंचायती कार्यपालक सहायक, भी एल ओ,
बीपीएम जीविका, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका
,जैसे कई अन्य संस्था सिस्टम को आदेशित और टैग किया जाता है। जो पीडीएस दुकानदार के पास पहुंचकर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनायेगे जिसके लिए पीडीएस दुकानदारों का पूरा सहयोग करना होगा।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने रहिका प्रखंड अन्तर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने के साथ ही कई अहम जानकारी देते हुए बताया कि सभी पात्र राशन कार्ड धारकों जिनका अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत बनाया जाना है।
ज़िले के वैसे राशन कार्डधारी जिनका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी सूची में नहीं है उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आयुष्मान के साथ अब मुख्यमंत्री आरोग्य योजना का भी मिलेगा लाभ जिले के 38 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा योजना का लाभ।
ज़िले के वैसे राशन कार्डधारी जिनका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी सूची में नहीं है।
उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तर्ज पर ही जिले में अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित राशन कार्ड धारकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तर्ज पर ही 2013 खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। किसी कारणवश जो राशनकार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ नहीं ले सके उन लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा।
आगामी 2 मार्च से मधुबनी ज़िला अंर्तगत सभी पीडीएस ( राशन दुकानों ) पर सभी राशन कार्डधारी परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्डधारी परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है । उक्त विशेष अभियान के दौरान शत प्रतिशत राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है । जिला अंतर्गत सभी पीडीएस /एफपीएस पर कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई /ऑपरेटर को इस कार्य को लेकर टैग किया जा रहा है।
जिले का 38 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ:
ABPMJAY और MMJAY के तहत अब जिले के 8,20,604 परिवार के 38,88,170 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। जिसमें 316689 लोगों का अब तक कार्ड बनाया जा चुका है।
कार्ड बनाने को लेकर राशन कार्ड अनिवार्य है।
कार्ड बनाने के लिए सरकार के स्तर से सीएससी संचालकों को जिम्मेवारी दिया गया है। इस कार्य को लेकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां कैंप लगेगा और वहां वंचित लोग आएंगे और सीएससी संचालक आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। श्री कुमार ने आगे बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति साल में पांच लाख खर्च तक इलाज फ्री में करा सकता है। किसी के पास राशन कार्ड है, तो उसके परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज का लाभ मिलेगा। पीएम आयुष्मान योजना की सूची में अगर किसी का नाम नहीं होगा, तो उस राशन कार्ड धारी का सीएम आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनेगा।




