घंटो इंतजार करते रहे नेता कार्यकर्त्ता पर नहीं रुके तेजस्वी, समर्थकों में निराशा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

इसे मोकामा विधायिका नीलम देवी के पाला बदलने का असर कहें या कुछ और? दरअसल शाम 5 बजे से ही एम एल सी कार्तिक सिंह व राजद जिलाअध्यक्षा नमिता नीरज सिंह के साथ मोकामा के हाथीदह में सैकड़ों कार्यकर्त्ता ढोल नगाड़े के साथ काफ़ी उत्साह से तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहे थे, नाच गा रहे थे, पर 4 से 5 घंटे के लम्बे इंतजार के बाद ज़ब तेजस्वी हाथीदह पहुँचे तो एक पल के लिए भी उन्होंने रुकना मुनासिब नहीं समझा! हालाँकि कार्तिक सिंह ने सम्बोधन के लिए काफ़ी इंतजाम कर रखा था बावजूद तेजस्वी का काफिला बढ़ता चला गया और कार्यकर्त्ता निराश होकर कुछ देर काफिले के पीछे भागे फिर अपने अपने घरों के लिए निकल गए!
उल्लेखनीय है की तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के तहत बिहार भ्रमण पर हैँ और 17 महीना बनाम 17 साल का अंतर जनता को समझा रहे हैँ, वे जहाँ भी जा रहे हैँ काफ़ी भीड़ जुट रही है, मोकामा में हाथीदह के अलावा दरियापुर, औटा, मोकामा समेत कई जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्त्ता फूल माला लेकर इंतजार करते रह गए पर तेजस्वी का काफिला कहीं नहीं रुका! तेजस्वी के लिए छोटे छोटे बच्चे भी नारेबाजी करते नजर आये पर वे भी देखते रह गए!


कार्तिक सिंह के साथ कुछ शिक्षक भी नेता प्रतिपक्ष की अगुआनी में ज्ञापन देने को खडे थे पर उन्हें भी विधानपार्षद कार्तिक सिंह को ज्ञापन देकर वापस लौटना पड़ा! तेजस्वी की इस तरह की अनदेखी पर लोगों में ये चर्चा शुरू हो गया की नीलम देवी के पाला बदलने से नाराज तेजस्वी ने मोकामा के कार्यकर्ताओ की अनदेखी की और बढ़ते चले गए!

Byte :- कार्तिक सिंह एम एल सी, पूर्व मंत्री
Byte :- नमिता नीरज सिंह, जिला अध्यक्षा राजद

Join us on:

Leave a Comment