रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
सरकार चाहे लाख दावा करें लेकिन मधुबनी जिले की अधिकांश सरको का हालत बद से बत्तर हैं। कभी रहिका प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत के मतदाता सरक की मांग करते हुए वोट वहिष्कार का घोषणा करने पर बाध्य होता दिखाई देता है तो कभी हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के फुलहर पंचायत के मनोहरपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा वोट वहिष्कार का एलान कर अपना नाराजगी जाहिर करना कम चिंता की बात नहीं है। जहां स्थानीय लोगों ने बदहाल सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल स्थानीय लोगों का आरोप है कि हिसार दुर्गा मंदिर से गंगौर दुर्गा मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क है, जो मनोहरपुर गांव से बीच होकर गुजरती है, जो वर्षों से जर्जर है। करीब 15 वर्ष पहले इस मार्ग में पुल का निर्माण कराकर छोड़ दिया गया है। आज भी सरक जस की तस कच्ची हालत परी हुई है। सरक निर्माण के मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं नारा लगाते हुए स्थानीय सांसद के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया है। इन लोगों का कहना है कि गांव मे सड़क नाम की नहीं रह गई है। जिसे होने या ना होने का का कोई मतलब नहीं रह जाता।सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कच्ची सड़क पर थोड़ी बारिश में भी सफर करना असंभव हो जाती है। वही सड़क की हालत ऐसी हो जाती है कि वाहन तो छोड़िए पैदल चलना दुशवार हो जाता है। विरोध प्रदर्शन में शामिल धर्मेन्द्र दास, दिनेश साह, लालू यादव, रमेश साह, सुरेंद्र मंडल, दिलीप दास, रमेश साह, बलराम मंडल, राजा पासवान, बटोही, सहनी भोगी सहनी ,श्रवण साफी सहित दर्जनों लोगों ने कहा अगर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो हम लोग आगे भी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।




