रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया नगर के सीमांत स्थित लॉर्ड बालाजी गुरुकुल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया जिसकी अगुवाई गणित के शिक्षक आशुतोष कुमार ने किया आशुतोष कुमार के नेतृत्व में फंक्शन में नृत्य संगीत भाषण एवं नाटक प्रस्तुत किए गए इस पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को मेडल ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद सिंह ने बताया एनुअल फंक्शन बच्चों के लिए बहुत आवश्यक होता है इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी विद्यालयों में होने चाहिए विद्यालय के डायरेक्टर विश्वनाथ सिंह ने बताया कि हम विद्यार्थियों को सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व उन्होंने विद्यालय में हनुमान चालीसा का वितरण किया था और विद्यालय में हनुमान चालीसा ही प्रार्थना के रूप में करवाया जाता है उन्होंने प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रम को करवाने की बात कहा उन्होंने आशुतोष कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद कहा कि ऐसे नवयुवक शिक्षकों की प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकता है जो बढ़ चढ़कर ऐसे कार्यक्रमों को करवाते हैं उन्होंने बताया कि अगले साल विद्यालय का 25 वर्ष हो जाएगा जिसमें फिर से एनुअल फंक्शन के रूप में भव्य आयोजन किया जाएगा विद्यालय के ही शिक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि वह पूरे तन मन से इस कार्यक्रम को आयोजित करने में लगे हुए थे 15 दिनों से विद्यार्थी तैयारी में लगे हुए थे इस कार्यक्रम की सफलता पर उन्होंने सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने कहा कि बिना सभी शिक्षकों के सहयोग के यह कार्यक्रम होना नामुमकिन था आशुतोष कुमार ने यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के बोलने की शक्ति विकसित होती है बच्चे पढ़ाई छोड़कर अन्य फील्ड में भी अच्छा कर सकते हैं उन्हें इन सभी कार्यक्रमों से बहुत प्रेरणा मिलती है इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक रंजीत कुमार इंद्रेश मिश्रा परशुराम कुमार ललन कुमार अमरेश कुमार राहुल कुमार आनंद कुमार एवं अन्य सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा




