रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
आज दिनांक 28.02.2024 को जजुआर पश्चिमी के डिहबार बाबा स्थान में जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में AES, चमकी पर धमकी तथा SWEEP कोषांग के अन्तर्गत सामूहिक जागरूकता अभियान डी.पी.एम. जीविका अनिसा गांगुली साथ ही साथ अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, एम.बी.आर., सी.एफ. सभी कैडर द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उद्वमी महिला जो लघु उद्योग कर स्वाबलंबी बन अपना जीविका चला रही है उनके वारे में दीदी को बताकर उनको जागरूक किया गया। कृषि उद्योग के अन्तर्गत मशरूम की खेती तथा उसके फायदे के बारे में बताया गया। साथ ही उनके लखपति दीदी पर भी जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया। विशेष तौर पर AES चमकी को तीन धमकी (1) खिलाओं (2) जगाओ (3) अस्पताल ले जाओ पर जागरूकता अभियान और साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान पर बल दिया गया। उपस्थित दीदीयों को विभिन्न तरह के दीदीयों का उदाहरण देकर उनको जागरूक किया गया। दीदी की रसोई, विभिन्न प्रकार की योजना के बारे में बताया गया। साथ ही समूह के लिए पंचसूत्रा कितना आवश्यक है इसके बारे में भी बताया गया। डी.पी.एम. जीविका द्वारा बताया गया कि चमकी बुखार के लक्षण और उससे बचने के उपाय के बारे में बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि चमकी बुखार से बचने के बच्चों को कभी खाली पेट न रहने दें,उसे समय-समय पर खाना खिलाये। विशेषकर बच्चों को भूखा पेट न सुलाये उसे खाना खिलाकर ही सुलायें। साथ ही खाने के बाद कुछ मीठा खाने को दें। यदि बच्चे को किसी प्रकार की लक्षण जैसे तेज बुखार, बेहोशी होना, चक्कर आना, मुंह से झाग निकलना कुछ बुलाने पर न बोलना इस स्थिति में बच्चे को ओझा भगतों से बचे और बच्चें को तुरन्त अस्पताल ले जाये ताकि समय रहते बच्चे को बचाया जा सके। मतदाता जागरूकता अभियान भी कराया गया। जिसके लिए सभी केा अपना मतदाधिकार के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साथ जीविका की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की, जिसमें जीविका कटरा से सभी स्टाॅफ कैडर तथा सभी सी.बी.ओ.एस. से दीदी उपस्थित हुई।




