रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सारण क्लस्टर को संबोधित किया।
सीवान-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीवान पहुचे। सीवान के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीधे अशोका रेजीडेंसी गये। जहाँ सीवान, गोपालगंज, छपरा तथा महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के सारण कलेस्टरी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मीडिया के प्रवेश पर रोक थी। लेकिन बताया जाता है कि रक्षा मंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अबकी बार 400 पार का लक्ष्य दिया और इसके लिए अपना गुरु मंत्र भी दिया ।इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल छपरा सीवान गोपालगंज जिले के भाजपा अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक आदि उपस्थित थे। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।जिलाधिकारी एव एसपी लगातार व्यवस्था और सुरक्षा पर नजर बनाये हुये थे।




