रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
अड़रिया संग्राम ओपी एवं आरएस ओपी को मिला पूर्ण थाने का दर्जा
झंझारपुर एसडीपीओ ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पूर्ण थाना बन जाने से प्राथमिकी के लिए थाना का झंझट होगा खत्म
अड़रिया संग्राम ओपी एवं आरएस ओपी के लिए ये दिन ऐतिहासिक रहा। दोनों ही ओपी को थाना में प्रोन्नति के उद्घाटन के लिए मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को स्वंय आना था लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वो नहीं आ सके। एसपी के निर्देश पर झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर बीके ब्रजेश, थानाध्यक्ष बलवंत कुमार समेत अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर झंझारपुर एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा बिहार के कुल 176 ओपी को थाने का दर्जा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मधुबनी में कुल 6 ओपी को पूर्ण थाने का दर्जा प्राप्त हुआ है। जिसमें अड़रिया संग्राम ओपी एवं आरएस ओपी, बिस्फी पतोना, ओंसी, ललमनियां, नहरिया शामिल है। अब पूर्ण थाना का दर्जा प्राप्त हो जाने से थाना क्षेत्र में अपराध पर जहां लगाम लगेगा वहीं, अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए आसान हो जाएगा। साथ ही प्राथमिकी दर्ज के लिए अब अड़रिया ओपी को झंझारपुर व आरएस ओपी को लखनौर थाना सहित अन्य ओ पी को अपने संबंधित थाना नहीं जाना पडे़गा। उन्होंने बिहार पुलिस विभाग और बिहार सरकार को ओपी से थाना बनाने पर मधुबनी पुलिस की ओर से धन्यवाद दिया। आगे श्री कुमार ने कहा पूर्ण थाना बन जाने से अब पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। उदघाटन के अवसर पर झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, रूद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी, भैरव स्थान थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, हिमांशु कुमार, थाना के एसआई संजय कुमार सिंह, सब एसआई मनोज सिंह, अमन कुमार सिंह,जनकधारी पासवान, मुखिया प्रतिनिधि चंदन झा समेत कई लोग उपस्थित थे।
बाइट– एसडीपीओ अशोक कुमार
बाइट– अररिया संग्राम थाना अध्यक्ष बलवंत कुमार




