रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!
: पिछले 23 फरवरी को नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके के खजुरिया बीघा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने मध्य विद्यालय दीरीपर में पदस्थापित प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की गुंज अब राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगी है। इस घटना को लेकर अब बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ को महागठबंधन का साथ भी मिल चुका है। प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के करण शिक्षक संघ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा बुधवार को बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा से कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। शिक्षक संघ प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या मामले में अभी तक पुलिस के तरफ से किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसके कारण जिले के सभी शिक्षकों में काफी रोष देखा है। जिले में लगातार शिक्षक अपराधियों के गोली के शिकार हो रहे हैं। जिससे शिक्षक एवं शिक्षक के परिजन काफी दहशत में जीने को मजबूर है। इन दोनों बिहार में हत्यारे बेलगाम हो गए हैं। जिले के सभी शिक्षक संगठन प्रशासन से यह मांग करती है कि प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार की हथियारों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिया जाय। नहीं तो सभी शिक्षक संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
बाइट।भारतेंदु कुमार प्रदेश संयोजक
बाइट।डॉक्टर विनायक लोहनी अध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




