पिकअप की ठोकर से दो घायलों के परिजनों ने किया एनएच जाम!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा चौक के समीप दो मछुआरों को अनियंत्रित पिकअप से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मछुआरों को आर्थिक तंगी से काफी मशक्कत के बाद इलाज कराया गया और दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।घटना बीते रात की है। वही घायल मछुआरे झकिया गांव के जितेंद्र सहनी व दूसरा सकलदेव सहनी है.

वहीं घायल मछुआरों के परिजनों ने शनिवार की सुबह से ही NH 28B के भेखा चौक के समीप दोनों घायलों को रोड पर रख कर जाम कर मुआवजा का मांग करने लगे.काफी मशक्कत के बाद बंजरिया थाना वा तुरकौलिया थाना घटना पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मरीज को मोतिहारी बेहतर इलाज के लिए भेज दिया। और परिजनों किसी तरह समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया करीब जाम 11:30 तक लगी रही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई काफी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Join us on:

Leave a Comment