लखीसराय-किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंशू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नवादा जिले के सादीपुर निवासी मनोज अपनी बेटी अंशू कुमारी की शादी 2022 में लखीसराय जिले के लाखोचक निवासी उमेश महतो के पुत्र बिट्टू कुमार के साथ किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज के लिए अशू कुमारी को प्रताड़ित किया जा रहा था। कल देर शाम ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि अंशू कुमारी की मौत हो गई है। परिवार वालों ने किऊल थाना को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची किऊल थाना पुलिस ने कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं परिजन पति समेत ससुराल पक्ष के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।
बाइट- बलिराम कुमार, मृतका का भाई।
बाइट-रेखा देवी, मृतिका की मां।
बाइट – नंदन यादव, पुलिस अधिकारी , किऊल थाना।

Join us on:

Leave a Comment