रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय जिला में देर रात 2 बजे रात को तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा प्रवेश किया तेजस्वी का काफिला जगह-जगह दिनभर से खड़े थे आरजेडी समर्थक में देर रात भी काफी जोश था। ढोल नगाड़े पर नाचते दिखे आरजेडी कार्यकर्ता काफिला आते ही तेजस्वी जिंदाबाद के समर्थकों ने नारे लगाना शुरू कर दिया।तेजस्वी यादव के समर्थकों में काफी उत्साह से लबरेज थे। आरजेडी समर्थक।
वही तेजस्वी यादव ने समर्थकों का उत्साह देखकर उन्होंने जन विश्वास यात्रा के बस के ऊपर से सम्बोधित करते हुये कहा कि इतनी देर रात को कई घण्टो से इंतजार कर रहे है इसके लिये आप लोगों का धन्यवाद है।इस तरह का माहौल है कि सभी लोग प्यार और समर्थन जन विश्वास यात्रा में दे रहे है। हमने कहा था कि 2020 में दस लाख सरकारी नौकरी देने का बादा किया था। मगर इन लोग ने बईमानी से आरजेडी की सरकार बनने नही दिया। बईमानी से हरवा दिया। नीतीश जी भाजपा से मोह भंग हो गया तो हमारे पास आये तो कहे कि भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ रहा है। तो हम साथ मे सरकार बनाये। फिर पलट गये।अब चाचा जी से बिहार चलने बाला नही है।हम भी नौजवान है इसलिए नया बिहार बनाना है। जहां नौकरी की बात हो विकाश की बात हो तरक्की की बात हो जब हमलोगों ने 17 महीना में का मौका मिला उपमुख्यमंत्री रहते हुए तो हमने पांच लाख हमने सरकारी नौकरी देने का काम किया। जो 17 साल में नही हुआ हमने 17 महीने में कर दिखाया। पचरतर परसेंट आरक्षण किया।सब लोगों का आरक्षण बढ़ा। हमलोग समाज के सब लोगो को लेकर चलना चाहते है। ये माय की पार्टी नही माय के साथ साथ बाप की भी पार्टी है। ये माय बाप की पार्टी है। A टू Z की पार्टी है सबको साथ लेकर चलना चाहते है। तेजस्वी यादव अपने भाषण में कहा कि सबसे पहले किसके मुँह से सुने थे की दस लाख सरकारी नौकरी देगे। चाचा जी कहते थे कि कहा देगा पैसा अपने बाप के यहां से पैसा लाकर देगा। सूर्यगढ़ा के राजद विधायक प्रह्लाद यादव का तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिये हुये कहा कि का कुछ अपने लोग थे जिन्होंने ने इतने दिनों तक पार्टी का झंडा बुलंद किया। पार्टी ने मान सम्मान बढ़ाया। अब हम नये लोगों को मौका देगे। बढ़िया हुआ चले गये उनका उम्र भी हो गया था।प्रह्लाद यादव के पार्टी बदलने के बाद तेजस्वी यादव ने लखीसराय सूर्यगढ़ा चानन के लोगों का बहुत उत्साह बढ़ाया। रैली में आने का नोयता भी दिया । कि पटना में तीन तारीख को रैली में आप लोग आइयेगा।
बाइट – तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष ,बिहार सरकार।




