पुलिस ने शराब के साथ तीन शराब धंधेबाजो को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 बोलत विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीनों शराब धंधेबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वही उक्त मामले को लेकर पुलिस अबर निरीक्षक असरफ अली के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के छतौनी चौक पर वाहन चेकिंग चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज बाइक छोर कर भागने का प्रयास करने लगा। वही मझौरा के तरफ से तेजी के साथ एक बाइक पर तीन व्यक्ति बैठ कर आ रहा था जिसे पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया तो वे भी बाइक छोर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने खदेरा और तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने एक बाइक पर बैठे तीनों व्यक्ति की तलाशी ली तो तीनों के पास से विदेशी शराब की बोतल बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसका पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव का परशुराम गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुप्ता, प्रमोद मंडल के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार मंडल,स्यानी मंडल के 18 वर्षीय पुत्र शिव नारायण कुमार के रूप में किया गया
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार तीनो शराब धंधेबाजो के विरुद्ध बिहार मद्दनिषेद एवं शराब बंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment