ऑटो चालक लूट मामले का हुआ उद्वेदन, हथियार, मोबाइल एवं पैसा भी बरामद तीन गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। ऑटो चालक से लूट के मामले में पुलिस ने परतदार परत राज खोला है इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ-शिव शंकर कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। बीते 20 फरवरी को डडवावा फकराबाद सड़क पर संध्या करीब 7:30 बजे अज्ञात सड़क लुटेरों ने चालक उमेश प्रजापति से 2000 नगद एवं उसका मोबाइल छीन लिया था इस दौरान अपराधियों ने पिस्तौल का भी भय दिखाया था। प्रेस वार्ता कर डीएसपी भभुआ ने जानकारी देते हुए कहा कि मानवीय सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम के सहारे लुटेरों के गिरेबान तक पुलिस की हाथ पहुंची है। इस दौरान न केवल लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है बल्कि लूट में प्रयुक्त की गई बाइक पिस्टल मोबाइल के अलावे तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए एक की तलाश की जा रही है। प्रभात पासवान, नीतीश पासवान तथा प्रमोद पासवान को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि सीताराम प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार मोबाइल दो बाइक तथा एक पिस्टल बरामद किया गया है। दरअसल मामला यह है कि बीते 20 फरवरी को अपराध कर्मियों द्वारा भभुआ नगर से केवा जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा रिजर्व किया गया था जिस पर दो लोग सवार थे चालक सवार बदमाशों को नहीं पहचान पा रहे थे। बदमाश ऑटो चालक को लेकर हाजरा नहर होते हुए फकराबाद के रास्ते जाने लगे बीच में इस घटना को अंजाम देकर ऑटो चालक से मोबाइल पैसा छीन लिया था जिसको लेकर चैनपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में डी आई यू की टीम, परीक्षण पुलिस उपाधीक्षक, चैनपुर थानेदार के अलावे अन्य पुलिस कर्मियों गठित की गई थी।

Join us on:

Leave a Comment