रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में असामाजिक तत्वों के भगवा झंडा को तोडकर जलाया, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एसपी मनीष
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक मंदिर पर भगवा ध्वज को न सिर्फ तोड़ा गया बल्कि और सामाजिक तत्वों के द्वारा भगवा ध्वज को जला दिया गया जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। दरअसल बेगूसराय में असमाजिक तत्वों ने भग्वा ध्वज को तोड़ने के बाद उसे जला भी दिया है । इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। भगवा झंडे को तोड़ने के बाद बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और जिला प्रशासन से अभिलंब कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस धार्मिक झंडे को तोड़ने घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है अब फुटेज भी सामने आया है जिसमें 5-6 की संख्या में चेहरा ढके युवकों के द्वारा धार्मिक झंडे को तोड़कर जमीन पर गिराया गया है उससे कुछ दूर आगे पोल पर लगे धार्मिक झंडे को तोड़कर उसे जला दिया गया और पास के कोचिंग संस्थान में फेंक दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष ने कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बात कर मामले को शांत कराया है। पुरा घटना मंसुरचक थाना क्षेत्र के फाटक चौक की है। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 1 बजे के आसपास आधा दर्जन की संख्या में युवक चेहरा ढककर फाटक चौक पर इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा हिंदुओं की भावना को आहत करते हुए हिंदुओं के धार्मिक झंडे को तोड़ा गया है और जलाया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि मंसुरचक फाटक चौक पर असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक झंडे को तोड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
घटना स्थल पंहुचे गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में लगातार सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है। यहां पर भगवा ध्वज नहीं जला है यह सनातन का प्रतीक है । इसको इसको अगर उल्टा कर देख किसी मस्जिद में अगर घटना होती तो बिहार के सभी जिला से लोग आते और राजनीतिक टूरिज्म हो जाता। मंसुरचक में अभी जो घटना हुई है अगर यह उल्टा होता तो आप देखते लोग कहते गिरिराज सिंह जैसे लोग हैं वह आग लगाने का काम करते हैं। प्रशासन से मांग किया है कि यहां बहुसंख्याओं को न्याय चाहिए।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




