रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम
अररिया – नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान अररिया पहुंचे। उनकी ये यात्रा निर्धारित समय से तकरीबन 8 घंटे देर से पहुंचने के बावजूद आरजेडी कार्यकर्ताओं के जोश में कमी नहीं थी। अररिया बस स्टैंड पर उनकी यात्रा के पहुंचते ही अदिवशियों के ढोल नगाड़े से गूंज उठा। चारों ओर से तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव बस की छत से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। अररिया बस स्टैंड में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद ने उनके रथ पर पहुंचकर उन्हें चांदी के मुकुट और हाथ में तलवार से स्वागत किया और इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को मखाना का माला पहनकर अपने भावी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। दरअसल उनकी यात्रा सुबह के 10:30 बजे पहुंचनी थी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद ने बताया कि इस समय आरजेडी का जन आधार इतना मजबूत हो गया है की दूसरी पार्टियों इससे घबराने लगी है। और हमारे नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। और उन्होंने कहा कि लोकसभा में भी हमारी पार्टी मजबूती से उपस्थिति दर्ज कराएगी। अररिया बस स्टैंड से तेजस्वी यादव का काफिला अररिया जीरोमाइल की ओर निकल गया। जहां महा गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे। उसके उपरांत उनकी यात्रा जोकीहाट के लिए प्रस्थान कर जाएगी। बतादें कि जिले में कहीं भी तेजस्वी यादव का संबोधन नहीं हुआ है। और सिर्फ रोड शो करते हुए वह अररिया जिला से किशनगंज के लिए प्रस्थान कर गए हैं।
बाइट – अविनाश आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष, आरजेडी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,




