स्कूटी सवार पिता पुत्री को ट्रैक्टर ने कुचला एक पुत्री की मौत पिता और दूसरी पुत्री जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

: दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के रामचंद्रपुर बाजार समिति के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार पिता और दो पुत्री को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में एक पुत्री प्रिया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दरअसल प्रिया कुमारी और तन्नू कुमारी अपने पिता अमलेश सिंह के आंखों के इलाज के लिए चंडी थाना के बेलधन्ना गांव से बिहार शरीफ की ओर आ रहे थे तभी रामचंद्रपुर सब्जी मंडी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार तीनों पुत्री पिता को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने के क्रम में मोटरसाइकिल को कुछ दूरी तक घसीटते हुए चला गया। वही स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी।त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त किया जबकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।

बाइट।चश्मदीद
बाइट।चंदन कुमार रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment