रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
स्नान और दान पुण्य के लिए शुभ मानी जानेवाली माघी पूर्णिमा पर आज बड़हिया कॉलेज घाट सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों में स्नान करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।हजारों की संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगातट पर जरूरतमंद व भिक्षुकों को दान पुण्य भी किया। माघी पूर्णिमा के अवसर पर बड़हिया कॉलेज गंगाघाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह से ही विभिन्न निजी वाहनों द्वारा ढोल-बाजा के साथ तो महिलाएं गंगा मैया के गीत गाते हुए उनकी आराधना करते हुए सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो पूरे दिन जारी रहा।इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा अर्चना कर गंगाघाट पर बेठे संतों व भिक्षुओं को भोजन करवाने के साथ ही दान देकर पुण्य कमाया। गंगास्नान करने के उपरान्त श्रद्धालुओं ने बड़हिया की विख्यात मां बाला त्रिपुरसुन्दरी जगदम्बा मंदिर तथा भक्त श्रभ्धर सेवाश्रम में स्थापित त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा अपने साथ लाए विभिन्न पात्रों में पवित्र गंगाजल लेकर अपने अपने घरों को प्रस्थान किया।माघी पूर्णिमा पर गंगास्नान व दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है।




