रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देखिए स्वाभाविक है अभी उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड लाया और अब असम की सरकार ने यह निर्णय लिया है तो बहुत ही अच्छा काम है। अब इस देश में रहने वाले सभी लोग मतलब हिंदू -मुसलमान सबकोई एक कानून से चलेंगे तो समाज में अच्छा माहौल बनेगा। अगर हिंदू के लिए अलग कानून और मुसलमान के लिए अलग कानून हो तो देश नहीं चलेगा। इसलिए मैं असम की सरकार को धन्यवाद देता हूं। इसमें किसी मुसलमान या हिंदू को दुखी नहीं होना चाहिए। वहीं कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में राम यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि- मैं तो सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने कई लोगों को जेनऊ पहनवा दिया और त्रिपुंड लगवा दिया। ऐसे में कांग्रेस को अगर सद्बुद्धि आ रहा है तो यह काफी अच्छी बात है। इस तरह कॉंग्रेस के नेता राम मंदिर के कार्यक्रम में भी शामिल होते तो अच्छा होता। अब वो राम यात्रा भी निकाल रहे हैं, अयोध्या का भी दर्शन कर रहे हैं। वाह रे मोदी सच है कि मोदी है तो मुमकिन है, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को लेकर यह भी कहा कि -आज वो लोग कल तक राम को काल्पनिक मानते थे वह राम यात्रा निकाल रहे हैं , इससे सुखद हमारे जैसे लोगों के लिए कुछ नहीं होगा।ये सनातन की जीत है।
बाइट- गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री




