मधुबनी- सदर एसडीपीओ ने किया थाना का औचक निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना का औचक निरीक्षण सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने किया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने थाना में लंबित कांडों, वारंटी,गुंडा पंजी,स्टेशन डायरी के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था को बारीकी से निरीक्षण करते हुए थाना पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर संतुष्ट नजर आए। वही थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश देते हुए दिवा,संध्या,रात्रि गश्ती को ससमय करने को लेकर संतुष्ट नजर आए। थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई करने, असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर बनाए रखने, रोको टोको अभियान चला कर वाहन जांच करने सहित वारंटीयों की गिरफ्तारी को लेकर दिए निर्देश। वही एसडीपीओ राजीव कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष के काम संतोष जनक पाया गया। वही जहां कहीं भी आवश्यक प्रतीत हुआ है उसे बेहतर करने को लेकर आवश्यक निर्देश नए थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार को दे दी गई है। ताकि आगामी त्योहारों व लोक सभा निर्वाचन के मद्दे नजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था वनी रहे और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपने मनसूबे में कामयाब न हो सके। इस दौरान थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार एसआई देव कुमार शर्मा, एसआई रेणु कुमारी, रुचि कुमारी, एएसआई मो मोईन के साथ ही थाना के अन्य पुलिस बल उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment