जदयू के नाराज विधायक संपर्क में 12 को होगा बड़ा खेला- भाई बीरेंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, जदयू के नाराज विधायक संपर्क में 12 को होगा बड़ा खेला.

बिहार – बिहार के नई एनडीए सरकार का 12 तारीख को फ्लोर टेस्ट है, उससे पहले 11 तारीख को जदयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, लेकिन इधर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बयान देकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर से खलबली मचा दी है, भाई वीरेंद्र ने कहा है कि राज को राज रहने दीजिए और 12 तारीख को खेला देख लीजिए. उन्होंने एक किस्सा सुना कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर चुटकी ली और कहा की वे डरे हुए हैं इसीलिए भागे भागे दिल्ली गए और प्रधानमंत्री से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि हम बीजेपी में आ गए हैं और बीजेपी में रहेंगे, जबकि उन्होंने यह भी कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे.

विधायकों की जोड़-तोड़ की राजनीति पर किए गए सवाल को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम किसी को तोड़ नहीं रहे हैं बल्कि उधर से नाराज लोग हमारे साथ आ रहे हैं. जब मीडिया ने सवाल किया कि आपका दावों का आधार क्या है तो एक बार फिर से कहा की राज को राज रहने दो पर्दा ना उठाओ. बात भी सही है जिस तरीके से बिहार की राजनीति को लेकर बयान आ रहे हैं और सस्पेंस बना हुआ है, ऐसे में 12 तारीख पर सबकी निगाहें टिकी है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान क्या खेल होता है.

बाइट – भाई बीरेंद्र – राजद विधायक

Join us on:

Leave a Comment