रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
एक बच्चे को तीन दिन तक सरकारी बिद्यालय नही जाना पड़ा महंगा
बिद्यालय के प्राचार्य ने कारण पूछने पर बच्चे की कर दी स्टील के रड से पिटाई
पिटाई से बच्चे का टूटा हांथ
घायल बच्चे का मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
एक्सरे रिपोर्ट में बच्चे के हांथ टूटने की हुई पुश्टि
निजी कारणों से मात्र तीन दिन बिद्यालय नही जाने की बच्चे को मिली सजा
प्रिंसिपल ने पहले तो बच्चे की काटी हाजरी फिर बच्चे के पूछने पर तोड़ दिया हांथ
राजकीय मध्य बिद्यालय चंद्रहिया का है मामला
:__मोतिहारी में एक सनकी प्राचार्य के सनक की बानगी देखने को मिली है जहां एक सरकारी बिद्यालय के प्राचार्य ने अपनी सीमाओं को लांघते हुए अपने ही एक छात्र की इतनी पिटाई कर दी कि उसका हांथ टूट गया ।मामला मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया राजकीय मध्य बिद्यालय का है जहां एम प्राचार्य ने अपने ही छात्र का स्टील के रड से पिटाई कर उसका हांथ तोड़ दिया ।छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वो निजी कारणों से मात्र तीन दिन अपने बिद्यालय नही गया था और जब वो चौथे दिन अपने बिद्यालय पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका नामांकन ही काट दिया गया है और जब वो इस बावत जब उस छात्र ने बिद्यालय के प्राचार्य से सवाल किता तो प्राचार्य ने वहां पड़े स्टील के रड से उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि उसला हांथ टूट गया ।बाद में जब इस घटना की जानकारी उसके परिजनों व ग्रामीणों को मिली तो वहां सैकड़ो लोग जमा हो गए व बिद्यालय को घेर लिया और प्राचार्य को लोगो ने जमकर खरी खोटी सुनाया ।बाद में मुफ्फसिल व पिपराकोठी थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाबुझा कर प्राचार्य को अपनी अभिरक्षा में लिया और उसे थाने लेकर आई ,,साथ ही घायल छात्र को मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है ।मामले को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में खासा आक्रोश है और प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही हो रही है ।
वही इस संबंध में पूछे जाने पर सदर डीएसपी शिखर चौधरी ने मामले की पुश्टि की और कहा कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में ये मामला संज्ञान में आया है ।मुफ्फसिल थाना इसपर अग्रतर कार्यवाही कर रही है और बच्चे का इलाज करवाया जा रहा है ।परिजनों के द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है ,,,




