बेगूसराय पहुँचे वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव, कहा डबल इंजन की सरकार में बिहार का होगा तेज विकास!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत /नेहा

बेगुसराय में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव पहुचे और मिडियाकर्मी से बात करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनी है। एनडीए की सरकार मतलब डबल इंजन की सरकार, एनडीए की सरकार मतलब विकास करने वाली सरकार। हम बिहार के विकास को और गति देंगे। बिहार का समग्र विकास होगा।
बिहार में जंगल राज बीजेपी को स्वीकार नहीं है, इसलिए हमने सुशासन की सरकार बनाई है। एनडीए गठबंधन में मांझी जी को कोई दिक्कत नहीं है। वह नाराज नहीं हैं, उन्होंने अपनी बात कही है, लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। एनडीए की लीडरशिप उनकी बात पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट में बिहार की एनडीए सरकार सफल होगी। कोई कुछ सोचता है तो सोचता रहे, सपना देखने वाले का सपना ही रह जाएगा। तेजस्वी यादव पर कहा कि खेला होगा, कांग्रेस में खेल हो रहा है। कांग्रेस अपने पार्टी के विधायक को लेकर बाहर भाग रहे हैं। विपक्ष को इस बात की चिंता है कि उनकी पार्टी टूट जाएगी। विपक्ष के जो विधायक बिहार का विकास चाहते हैं, वह लोग किसी भी हालत में एनडीए सरकार के खिलाफ मतदान नहीं करेंगे। विपक्षी गठबंधन के सवाल पर नंदकिशोर यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन तो बिखर गया है। ममता बनर्जी कह रही है कि हम अलग चलेंगे। उत्तर प्रदेश में लोग अलग-अलग हैं, बिहार में तो इंडी गठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त ही हो गया है। पंजाब में इनका कोई गठबंधन नहीं है, दोनों आमने-सामने लड़ने वाले हैं। इसलिए इंडी नाम की कोई चीज नहीं है। यह तो स्वार्थी लोगों, सत्ता के स्वार्थी लोगों का समझौता था। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का समझौता था, वह समझौता अपने आप समाप्त हो रहा है। बिहार में पहले भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का समझौता था, वह अपने आप ध्वस्त हो रहा है।
बाइट:-नंदकिशोर यादव भाजपा वरिष्ठ नेता

Join us on:

Leave a Comment