रिपोर्ट:- अजय शर्मा!
बगहा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है! पुलिस ने 7 करोड रुपए के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार तस्कर नेपाल से चरस को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था! वही गिरफ्तार तस्कर कि पहचान बेतिया के सिकटा के रहने वाले रितेश पटेल के रूप में गिरफ्तार तस्कर की पहचान की गई है! दरअसल, धनहा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह सफलता पाई है! तलाशी के दौरान तस्कर के बैग से और उसके शरीर से 35 किलोग्राम चरस जब्त किया गया है! पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर पूरे सिंडिकेट के उद्भेदन के लिए कार्रवाई कर रही है! कई लोगों की पहचान की गई है जो नेपाल से तस्करी कर माल को उत्तर प्रदेश के रास्ते महानगरों तक पहुंचाते हैं!




