ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव जलाया!

SHARE:

रिपोर्ट- राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपंडौल गांव में एक नवविवाहिता की हत्या ससुराल बालों के द्वारा कर दिए जाने की मामला सामने आ रही है। हत्या के बाद हत्यारो के द्वारा महिला की मायके बालों को बिना जानकारी दिए साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। वही इस घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव का संजय ठाकुर के आवेदन पर बिस्फी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है़ की 13 जून 2019 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बिस्फी थाना क्षेत्र के भोजपंडौल गांव के महेंद्र ठाकुर के पुत्र नरेश ठाकुर के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी से वे अपनी बहन की शादी करायी गयी। शादी के बाद एक लड़का जन्म लिया। जो अब दो वर्ष का है। इस बीच मृतका के पति एवं ससुराल पक्ष लोगो के द्वारा दहेज के रूप में पांच लाख रुपए दिये जाने को लेकर मृतका पर दबाव बनाए जाने लगा। साथ ही नही देने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई द्वारा लगातार बहन के पति और ससुराल पक्ष के लोगों को गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर रहने की बात कह मांगे जाने बाली रकम दे पाने में असमर्थता जताते रहे। इस के बावजूद पति नरेश ठाकुर, सास रामपरी देवी, ससुर महेंद्र ठाकुर, देवर विपिन ठाकुर सहित आठ लोगों ने साजिश के तहत 4 फरवरी को उनके बहन की हत्या कर दी और साक्ष्य छूपाने के उदेश्य से शव को सूनसान जगह पर नहर किनारे ले जाकर जला दिया। वही उनकी बहन की मौत को उन लोगों से छूपा कर रखा गया। जब घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को रविवार की शाम साढ़े पांच बजे मिली तो मायके पक्ष के लोग रोते बिलखते हुए मृतका के ससुराल पहुंचे। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया है कि मृतका के भाई के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी गई है। वही बताते चलें कि इस चटनी को लेकर जिला नाई महा सभा के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर सहित कई लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए पिरीत मायके बालों को न्याय देने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है।

Join us on:

Leave a Comment