पानी बहाने के विवाद में 5 लोगों को मारी गोली, दो की मौत,तीन की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदेय लतौली पंचायत के सुदेय गांव में मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। गोलीबारी में दो की मौत हो गयी है। वहीं, तीन गंभीर रूप से जख्मी है। गोली लगने से एक महिला विमल देवी और एक पुरूष अशोक झा की मौत हो गई है। जबकि, राकेश कुमार, शंभु झा और बमबम झा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित फुलपरास थाना को दिया गया। वही सूचना मिलने के देढ़ घंटे बाद थाना पुलिस को पहूंचने से लोगों में आक्रोश है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया है कि पुलिस पहूंचने के बाद सभी घायलों को उठा कर स्थानीय फुलपरास अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लिए गई। वही दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो जाने की बात बताई जा रही है। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस फिलहाल केम्प कर रही है।
पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दे कि मृतक के चचरे भाई पर गोलीबारी किये जाने का आरोप लगा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment