रिपोर्ट… निभास मोदी

भागलपुर। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रही वृद्धि ,और बढ़ती महंगाई के विरोध में ,कांग्रेस के राज व्यापी आंदोलन के तहत आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में, केंद्र सरकार के खिलाफ साइकिल पर सवार होकर विरोध मार्च निकाला, विरोध मार्च भागलपुर के कचहरी चौक से निकलकर स्टेशन चौक पहुंचकर संपन्न हुआ, इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद परवेज जमाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव, अभय आनंद , मुजफ्फर अहमद ,मोहम्मद सोईन, राकेश साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता साइकिल और ठेला पर सवार होकर प्रदर्शन में शामिल हुए, इस दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पूंजीपतियों और अंबानी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार काम कर रही है ,अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत काफी कम होने के बावजूद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि कर रही है , साथ ही देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने से लोग काफी परेशान हैं और आम जनमानस त्रस्त है , कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में हो रहे बेतहाशा वृद्धि और महंगाई पर रोक नहीं लगाती है तो केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ….




