बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा। बढ़ती महंगाई के विरोध में कॉग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर नवादा जिला प्रभारी डॉ पुरुषोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल के साथ खाद्य पदार्थों के मूल्यों में लगातार वृद्धि कर आम जनमानस को परेशान कर दिया है। महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि यदि महंगाई पर केंद्र सरकार अविलंब रोक नहीं लगाती है तो हमलोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे। कहीं कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान ने कहा कि मोदी सरकार केवल और केवल जुमलेबाजी करने में व्यस्त है और कुंभकरण की नींद में सोई है जिसे जगाने के लिए हमलोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। मौके पर अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, रजनीकांत दीक्षित, डॉ अनुज कुमार, अरुण सिंह, विनोद कुमार पप्पू, रजौली प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, काशीचक प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव सिंह, पकरीबरावां प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार, नारदीगंज प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र राजवंशी, अजमत खान, मनीष कुमार, राजू यादव, नवीन पासवान, कुमारी किरण सिन्हा, अनीता देवी, उषा देवी, राकेश नंदन शर्मा, मानती देवी, सुनैना देवी, राम ब्रिज सिंह, गणेश सिंह, प्रमोद कुमार, मधुसूदन, एजाज अली मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment