रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर। आए दिन शहर में जाम की समस्याएं बनी रहती हैं और उससे निजात पाना बहुत ही मुश्किल है इसका सिर्फ और सिर्फ कारण अतिक्रमण है ।लोग सड़क पर ही दुकान खोल लेते हैं, दुकान के आगे साइकिल, मोटरसाइकिल, रिक्शा व ठेलागाढ़ी लगी रहती है ,जिसके चलते आए दिन रोड पर जाम का माहौल बन जाता है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिस काफी मशक्कत करने के बाद रोड जाम से निजात दिलाते दिखते हैं। इस बाबत आज जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने एक मुहिम चलाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चालू किया। इसमें सड़क पर जितने भी दुकान खुली हुई थी उसे हटाया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान भी मुहैया कराने की बात कही गई।
जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा आज घंटाघर से तिलकामांझी चौक तक करीब 02 बजे दोपहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्य किया गया। अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी । काफी संख्या में पुरुष व महिला सिपाहियों का भी सहयोग लेना पड़ा।कई जगह दुकानदारों और प्रशासन में नोकझोंक भी होते दिखा, कई दुकानदार कोरोना काल का हवाला देकर दुकान लगाए रखना चाहते थे परंतु प्रशासन आज बहुत सजग और सख्त रुख अख्तियार की हुई थी।
अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां के रवीश चन्द्र वर्मा, नगर प्रबंधक, नगर निगम भागलपुर अधिकारी मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर निगम के जमीन को अस्थाई रूप से अधिक्रमित कर लिया जाता है उससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि यातायात में कोई परेशानी ना हो साथ ही उन्होंने कहा की वेंडर को जितना जगह दिया गया है उतने में ही उन्हें अपने दुकान को चलाना है उससे ज्यादा क्षेत्र नहीं लेना है अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा तीन चार जगह इसे आवंटन किया गया है जिसमें तिलकामांझी मनाली चौक कचहरी चौक और घंटाघर है जितने भी जगह आवंटित किए गए हैं वहां के वेंडर को प्रमाण पत्र आई कार्ड की व्यवस्था कर दी गई है जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो और आम लोगों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे।




