अपने थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र को एक्टिव रखें थानेदार, सूचना पर तुरंत करें कार्रवाई

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के प्रभारी जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजित कार्यक्रम को लेकर कैमूर जिले में भी विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बरकरार रहे, इसे लेकर संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है। जारी किये गये आदेश में सभी थाना को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के सूचना तंत्र को पूरी एक्टिव रखें। किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरते। यदि कोई अफवाह फैलता है उसे तुरंत जांच करते हुए कार्रवाई करें एवं अफवाह का खंडन भी तुरंत करें। जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण चौक चौराहा पर ड्रोन सीसीटीवी कैमरा से लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल सहित दंडाधिकारियों की प्रति नियुक्ति की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। जिला आपदा कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06189 222080 है।

Join us on:

Leave a Comment