कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए कैमूर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है। विधि व्यवस्था को लेकर कर पुलिस बल की तैनाती जिले के चौक चौराहों पर की गयी है। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिलेवासियों में उत्साह है। इसी को देखते हुए विधि व्यवस्था को लेकर कैमूर पुलिस द्वारा सूचना जारी किया गया है। जारी किये गये सूचना में बताया गया है कि कैमूर पुलिस के द्वारा आप सभी को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करे और न ही इसे शेयर करें। अगर इस प्रकार का पोस्ट पुलिस के संज्ञान में आता है तो आपके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।




