श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस तैनात!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के प्रभारी जिला पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजित कार्यक्रम को लेकर कैमूर जिले में भी विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बरकरार रहे, इसे लेकर संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है। जारी किये गये आदेश में बताया गया कि जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने स्तर से विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति एवं अन्य कई आवश्यक निर्देश दिए गए है। नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत पालीवार गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। एसडीएम और एसडीपीओ को विधि व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए है। बता दें कि पिछले दिनों बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा बिहार के सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए सभी संवेदनशील स्थलों को पूरी सतर्कता से निगरानी रखने का आदेश प्राप्त हुआ है। इसके अलावा कई अन्य आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित है। इसे लेकर जिले में भी अधिकांश मंदिरों में पूजा- अर्चना के साथ-साथ विभिन्न कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकालने की संभावना है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूरी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र के सभी आयोजनों एव शोभायात्रा इत्यादि का सूची एकत्रित रखेंगे तथा शांति समिति की बैठक करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment