कार्यपालक पदाधिकारी वार्डो में घूम – घूम कर सुन रहें हैं समस्या!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार लगातर एक – एक कर सभी वार्डो में घूम – घूम कर आमलोगों की समस्या सुन रहें हैं। यही नहीं समस्या सुन तुरन्त उसे समाधान करने का भी आदेश जारी कर रहें हैं । इसीक्रम में आज कार्यपालक पदाधिकारी वार्ड नं 23 और 24 का उन्होंने निरीक्षण किया, जहां लोगों ने वहाँ के कच्चे नाले की पानी से जलजमाव से अवगत करवाया । गाँव वार्ड के लोगों ने कहा कि यहां जलजमाव की स्थिति से बहुत बुरा हाल है । आने जाने में परेशानी के साथ – साथ बीमारी का डर बना रहता हैं । कार्यपालक पदाधिकारी ने तुरन्त स्वास्थ्य इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि जेसीबी की मदद से नाले को गहरा कर पानी निकासी करने के साथ – साथ मोटर के माध्यम से गड्ढे से पानी निकालें । साथ ही स्वास्थ्य इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द कर दिया जाएगा । मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार , सफाई जमादार दुखी रजक ,वार्ड पार्षद रामबली सिंह मौजूद आदि रहें।

Join us on:

Leave a Comment