टिंकू कुमार

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में एक पूर्व मुखिया ने कानून को अपने हाथों लेते हुए नजर आया है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है की पूर्व मुखिया व वर्तमान सरपंच पति खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर पंचायत के है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मुखिया व सरपंच पति राजेश्वर महतो ने नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की को अपने घर के अंदर बंद कर लाठी-डंडों से पहले तो एक दूसरे को पिटाई करवाई उससे भी ना जी भरा तो अपने हाथों से नाबालिग बच्चों पर लाठियों की बौछार कर दी।
घर का दरवाजा बंद होने के कारण कोई ग्रामीण भी बचाने तक नहीं जा पाए। अगल-बगल के ऊंची जगहो पर से ग्रामीणों ने उस पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। बताया जाता है कि बच्चों के झगड़ा के बीच मुखिया ने अपना दबंगई चेहरा ग्रामीणों को दिखाया। इस दौरान ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे, किसी भी ग्रामीणों ने बच्चों को पिटाई से बचाने की जहमत नहीं उठाई।
बहरहाल जिले के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों को इस बात की सूचना मिलते ही उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने वाले पूर्व मुखिया पर कार्रवाई का आदेश दिया है। अब देखना होगा कि खानपुर थाना अध्यक्ष पूर्व मुखिया पर क्या कार्रवाई कर पाती है या फिर ढाक के तीन पात वाली कहावत को चरितार्थ करती है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है।




