NIA की टीम बंद कमरे में कर रही है कई चश्मदीद से पूछताछ!

SHARE:

दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट!

NIA की टीम में सात लोग शामिल !

मामला दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए ब्लास्ट का!

तक़रीबन आधे दर्ज़न से ज्यादा लोगो से अब तक की पूछताछ ,
17 जून को सिकंदराबाद से दरभंगा आये कपड़े के पार्सल में हुए विस्फोट की जांच करने एक बार फिर आज सात सदस्यीय तीन दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंची | दरभंगा स्टेशन पर जांच एजेंसी के लोगो ने जीआरपी से कई जानकारी लेने के बाद स्टेशन के एक हाल में कई लोगो से पूछ ताछ भी की | NIA की टीम तक़रीबन ग्यारह बजे दरभंगा स्टेशन पहुंची जिसके बाद अपनी जांच सुरु करते हुए स्टेशन पर घटना के दिन मौजूद लोगो से एक के बाद एक करीब आधा दर्ज़न से ज्यादा लोगो से कई घंटो तक पूछताछ कर रही है | फिलहाल खबर लिखे जाने तक NIA की टीम स्टेशन पर ही मौजूद थी और लोगो से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है | पूछताछ से बाहर निकले वाले लोग मीडिया के कैमरे से बचते रहे कुछ भी कैमरे पर बोलने से साफ़ इंकार किया |

वही NIA के पूछताछ के बाद बाहर निकले चाइल्ड लाइन के एक सदस्य देवांशु नारायण ने बताया की NIA की टीम उनसे घटना के दिन की जानकारी ली मसलन क्या हुआ उन्होंने क्या देखा देवांशु ने बताया की उन्हें जो जानकारी थी उन्होंने सभी जानकारी जांच एजेंसी को दे दिया उन्होंने मीडिया से ज्यादा कुछ बात करने से बचते हुए निकल गए |

Join us on:

Leave a Comment