रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।

सानू की मोटरसाइकिल व चप्पल विक्रमशिला पुल पर कैसे ?
आज तड़के सुबह क़रीब तीन बजे विक्रमशिला सेतु से एक लड़के ने गंगा नदी में शायद छलांग लगा दी है, क्योंकि सानू का मोटरसाइकिल और चप्पल विक्रमशिला सेतु पर पाया गया, ऐसा कुछ कहते दिख रहे थे विक्रमशिलापुल के नीचे कुछ ग्रामीण । मोटरसाइकिल के नम्बर के जरिए उस लड़के के परिजन को सूचना दी गई। आनन-फानन में परिजन गंगा घाट के किनारे आए।उस लड़के का नाम सानू कुमार बताया जा रहा है, इस लड़के की उम्र महज ही 25 वर्ष की है ,उनके पिता अजय प्रकाश एवं उनकी मां और पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । बताते चलें कि सानू कुमार की बाइक एवं चप्पल विक्रमशिला पुल पर ही देखी गई , उनके परिजन का कहना है वह अपने घर से लगभग 12:30 बजे रात में निकला और उसने हम लोगों का साथ छोड़ दिया ,उनके परिजन का यह भी कहना हो रहा है कि सानू कुमार इधर से अपने पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहता था। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते ठीक से पढ़ाई नहीं हो पा रही थी ,जिससे वह काफी डिप्रेशन में चला गया था ।शायद डिप्रेशन में जाने के चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया।यह तिलकामांझी मुंदीचक का रहने वाला है।एसडीएम सदर भागलपुर के आदेशानुसार सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम सुबह 5:30 बजे से खोज रेस्क्यू में उस लड़के की तलाश में जुट गई है एसडीआरएफ भागलपुर की टीम इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा के नेतृत्व में गोताखोर के साथ 8 कर्मियों के संग यह कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि आए दिन विक्रमशिला सेतु भागलपुर बरारी से इस तरह के वारदात को देखा जा रहा है ,चाहे कारण कुछ भी रहा हो ।सानू कुमार की खोजबीन में एसडीआरएफ टीम लग गई है।
बताते चलें कि जिलाधिकारी भागलपुर का भी आदेश रहता है कि आपदा की कोई भी बात हो तो एसडीआरएफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ऐसा ही देखा जा रहा है एसडीआरएफ भागलपुर की टीम काफी तन्मयता से अपने कार्य में लगे रहते हैं। विक्रमशिला पुल के नीचे बरारी पुल घाट में काफी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और एसडीआरएफ अपने कार्य में लगी हुई है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा का कहना हुआ कि वह लड़का अगर पुल के ऊपर से इतनी ऊंचाई से छलांग लगाया है तो ज्यादा दूर नहीं निकल पाया होगा, हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ढूंढ कर निकाल लेगी और उनका यह भी कहना हुआ कि जिला अधिकारी ,जिला प्रशासन का जो भी आदेश हमें मिलता है हमारी पूरी टीम तन्मयता से उसे करने में आगे रहती है।
ताजा जानकारी के हिसाब से अभी तक सोनू कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी हुई है।




