रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद पहुंचे भाजपा के विधान पार्षद जीवन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रेशर पॉलिटिक्स के माहिर खिलाड़ी है। नीतीश कुमार हमेशा जिसके साथ रहते हैं, उसपर प्रेशर बनाने के लिए अपने लोगों से बयान दिलवाते हैं। फिलहाल नीतीश कुमार का महागठबंधन से भागने का इरादा नहीं है और ना ही भाजपा नीतीश कुमार को लेने के पक्ष में है लेकिन नीतीश कुमार हमेशा दो रास्तों पर चलते हैं और प्रेशर पॉलिटिक्स करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ जाकर अपना सब कुछ खो दिया है और वह देख रहे हैं कि बिहार में क्या हो रहा है। दो दिन पूर्व दानापुर में दो बच्चियों के साथ हुई गैंगरेप एवं हत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नीतीश कुमार लगातार घट रही घटनाओं को देखते हुए भी आंख पर पट्टी बांधे हुए हैं। फिलहाल बिहार में जंगलराज की हालात बने हुए हैं। बिहार में अपराधी घटना घट रही है और नीतीश कुमार मौन साधे बैठे हैं। जंगल राज से भी आगे बढ़कर बिहार में महा जंगल राज है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं और इस बीमारी की हालत में भाजपा नीतीश कुमार को लेने को तैयार नहीं है। नीतीश कुमार को इलाज की जरूरत है और उन्हें समुचित इलाज की जरूरत है जो उनके दल के लोगों को करना चाहिए। दरअसल विधान पार्षद जीवन कुमार जहानाबाद में भाजपा नेता राधामोहन शर्मा द्वारा आयोजित दही चुड़ा कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे जहां पत्रकारों से बात चीत करने के दौरान उक्त बातें कही है।
Byte – जीवन कुमार, विधान पार्षद, भाजपा




