जिलाधिकारी रिची पांडेय ने लाखो सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरिक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की प्रगति और कार्यप्रणाली की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने लाखो स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था, अपशिष्ट जल के उपचार की प्रक्रिया, साफ-सफाई, रखरखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं प्लांट में कार्यरत कर्मियों से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता तथा वर्तमान संचालन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्लांट में आने वाले अपशिष्ट जल के उपचार की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों एवं तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप सीवेज का समुचित उपचार किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में प्लांट का नियमित, सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट के संचालन एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी आवश्यक उपकरणों एवं व्यवस्थाओं को कार्यशील स्थिति में रखा जाए।

उन्होंने कहा कि सीवेज के उचित उपचार से जल एवं भूमि प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इसको देखते हुए प्लांट की नियमित निगरानी एवं समय-समय पर आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को परिसर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट की संचालन व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी तकनीकी अथवा संचालन संबंधी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि अपशिष्ट जल का प्रभावी उपचार सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय श्री अश्विनी कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join us on: