जहानाबाद- भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट-पंकज कुमार!


आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया में पंचायती राज्य प्रकोष्ठ की जिला बैठक आयोजित की गई।बैठक में बिहार प्रदेश से मुख्य अतिथि पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय कुमार शर्मा रहे । भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय कुमार शर्मा के आने के उपरांत उन्हें जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय जी ने किया। अपने संबोधन में बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय कुमार शर्मा जी ने पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि का सदस्यता अभियान चलाना है इस अभियान में उन सभी लोगों का सदस्यता करना है जो पंचायत के चुनाव में भाग लिए हैं । उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी विशेष बल दिया । उन्होंने बताया कि फरवरी महीना में सभी विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि सहभोज कार्यक्रम करना है उसको लेकर भी बैठक में जानकारी दिया गया।साथ ही 22 तारीख को अयोध्या धाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को टीवी पर देखने के लिए एवं उस दिन हर ग्राम के मंदिर की साफ सफाई एवं शाम को दीपोत्सव मानने के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कहा। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष कविंद्र प्रजापति जिला संयोजक परमात्मा शर्मा सहसंयोजक श्रीनाथ मिश्रा, अरविंद प्रसाद सिंह, अवनीश कुमार बिट्टू, रणधीर कुमार, सभी पदाधिकारी,मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment