अररिया – राजनीतिक फायदे के लिए आज भगवान राम का व्यवसायिकरण किया जा रहा है – भोला यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – राजनीतिक फायदे के लिए आज भगवान राम का व्यवसायिकरण किया जा रहा। धर्म के नाम पर, भगवान के नामपर, चावल बांटने के नाम पर राजनीति किया जा रहा है। इसका जवाब हमारी सरकार विकास के नाम पर दे रही है। ये बातें अररिया टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में बिहार संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भोला प्रसाद यादव ने कहीं। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार ने आर्थिक व जाती जनगणना कराकर जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी के तहत 75 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। हमारे नेता ने चुनाव के समय दस लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। जिसे सरकार बनने के बाद से इस दिशा काम किया जा रहा है। और इस वित्त वर्ष में दस लाख युवाओं रोजगार मुहैया करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिकता ताकत हावी हो रही है। उससे किस तरह से लड़ना है इसी का प्रशिक्षण हम लोग आज कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। ताकि मजबूती से आने वाले चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सके। इसके साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का हर एक कार्यकर्ता लालू यादव है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसुरी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही बिहार आगे बढ़ रहा है। कहा कि सरकार ने खेल आयोग का गठन किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य हुआ है। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलने का काम होगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को हमलोग विकास के साथ रोजगार देने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। इसी उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि विकास की बातों को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करें। ताकि आगामी चुनाव में हमलोग मजबूती से जीत दर्ज करें। इस कार्यक्रम में विधायक अमर पासवान, विधायक रामानुज प्रसाद, विधायक अंजर नईमी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार यादव के साथ सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाइट – इसराइल मंसुरी, मंत्री बिहार सरकार।
बाइट – भोला प्रसाद यादव, अध्यक्ष, बिहार संस्कृत बोर्ड।

Join us on:

Leave a Comment