बेगुसराय में लाल बहादुर शास्त्री शास्त्री की 58 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट-प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 58 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति समिति के तत्वाधान में शास्त्री चौक, व्यवहार न्यायालय दक्षिणी गेट के नजदीक पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए स्मृति समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री जी जय जवान और जय किसान का नारा देकर एक तरफ देश की सीमा शशक्त किया तो दूसरी तरफ किसानों को आत्मनिर्भर बनाया । स्मृति समिति के सचिव राजीव कुमार ने कहा की शास्त्री जी के आह्वान पर देशवासी ने एक दिन उपवास रख कर देश के खाधान्न संकट को दूर किया थाl इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता सह जिला महामंत्रीअखिल भारतीय कायस्थ महासभा,स्मृति समिति के सचिव राजीव कुमार “मुन्ना”, लोक अभियोजक संतोष कुमार, वरीय अधिवक्ता विनय रंजन सिन्हा, रत्नेश कुमार सिन्हा,त्रिभुवन नारायण सिन्हा, अखिलेश कुमार, अनिल श्रीवास्तव, पंकज कुमार,अखिल कुमार, सागर सिंह, उदय शंकर सिंह, अभय कुमार, कृष्ण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया l

Join us on:

Leave a Comment