फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सुनील यादव की गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेगा 50 हजार इनाम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सुनील यादव की गिरफ्तारी करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। इसकी घोषणा कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने की है। इसको लेकर कैमूर एसपी ने आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में बताया है कि निहित प्रावधानों के आलोक में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला अंतर्गत चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर के रहने वाले स्वर्गीय तिलकधारी यादव के बेटे सुनील यादव उर्फ पंडित उर्फ छोटू कुख्यात और फरार अपराधी है। कुख्यात फरार अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु उसके नाम के सामने अंकित राशि से पुरस्कार की घोषणा की जाती है। सुनील की गिरफ्तारी करने वाले को 50 हजार रुपए का पुरस्कार राशि दिया जाएगा। घोषित पुरस्कार की अवधि 2 वर्ष की होगी। कोई भी पुलिसकर्मी जो फरार अपराधी को गिरफ्तार करेगा अथवा कोई नागरिक फरार अपराधी के संबंध में सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा तो वह पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के योग्य होगा।

Join us on:

Leave a Comment