कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। महिला की हत्या कर शव को फेंकने के मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। जिन दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह दोनों अपराधी मृतका के गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों अपराधियों की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बिसीकला गांव निवासी रामाकांत पासवान का पुत्र पूर्णवासी पासवान एवं ललन यादव का पुत्र विकास कुमार की रूप में की गई है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने दिया। चैनपुर थाने में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि बीते 27 सितंबर को केवा मुंडेश्वरी पथ पर बौरई गांव के पास नहर के चाट में हत्या कर फेके गए महिला के शव के मामले में पुलिस के द्वारा इसमें शामिल दो लोगों को उनके गांव रोहतास के दिनारा थानाक्षेत्र के बिसिकला गांव गिरफ्तार किया गया। साथ ही एसडीपीओ ने बताया कि हत्या कर जिस बोलेरो से शव को नहर तक लाया गया था। उस बोलेरो को भी पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।




