फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विनोद मुसहर की गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेगा 25 हजार इनाम

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विनोद मुसहर की गिरफ्तारी करने वाले को 25000 का इनाम मिलेगा। इसकी घोषणा कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने की है। इसको लेकर कैमूर एसपी ने आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में बताया है कि निहित प्रावधानों के आलोक में कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज गांव के रहने वाले गिरजा मुसहर के बेटे विनोद मुसहर कुख्यात और फरार अपराधी है। कुख्यात फरार अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु उसके नाम के सामने अंकित राशि से पुरस्कार की घोषणा की जाती है। विनोद मुसहर की गिरफ्तारी करने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार राशि दिया जाएगा। घोषित पुरस्कार की अवधि 2 वर्ष की होगी। कोई भी पुलिसकर्मी जो फरार अपराधी को गिरफ्तार करेगा अथवा कोई नागरिक फरार अपराधी के संबंध में सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा तो वह पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के योग्य होगा।

Join us on:

Leave a Comment