लखीसराय – डीएम, एसडीएम समेत जन प्रतिनिधियों ने किया छठ घाटों का निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

– लखीसराय।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन की पूरी टीम तैयारी में जूटी है।डीएम अमरेंद्र कुमार, एसडीएम निशांत कुमार,जिप अध्यक्ष रविरंजन, जदयू नेता सुजीत कुमार ने बड़हिया स्थित कालेज गंगा घाट ,बड़ी पोखर छठ घाट का निरीक्षण किया।साथ हीं छठ घाट पर बेहतर व्यवस्था को लेकर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिया है।डीएम अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो चुका छठ घाटों पर छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।वहीं बड़हिया कालेज गंगा घाट को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है।जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
बाइट – अमरेंद्र कुमार, डीएम, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment